PM के संबोधन सुनने से जनसेवा व प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने की मिलती है प्रेरणा – दिलीप जायसवाल

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ तरारी में सुनी। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और आम लोगों ने भी इस जनसंवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। मन की बात सुनने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है एवं जनसेवा और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि इस जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने कई नई चीजों की जानकारी लोगों को दी है, जिसका लाभ पूरे देश को मिला है।

उन्होंने कहा कि आज के मन की बात एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश की उन्नति का जिक्र किया तो कई महापुरुषों का उद्धरण पेश किया। उन्होंने कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम की भी चर्चा की। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल और भगवान विरसा मुंडा का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों महापुरुषों के सामने चुनौतियां अलग-अलग थीं, लेकिन उनका विजन एक ही था, ‘देश की एकता’। प्रधानमंत्री ने मन की बात में भारतीय मशहूर कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम के जरिए भारतीय एनीमेशन सेक्टर को मिले बूस्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के एनिमेशन कैरेक्टर, यहां की एनिमेशन फिल्में, अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं। भारत एनिमेशन की दुनिया में एक नई क्रांति लाने की राह पर है। भारत का गेमिंग सेक्टर भी तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय खेल भी आजकल पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं।

Dilip Jaishwal 1 1 22Scope News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने जोर देकर कहा कि आज के मन की बात एपिसोड में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ का मंत्र दोहराते हुए सभी से आत्मनिर्भर भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों को जितना हो सके, उतने लोगों को शेयर करने की बात कही। उन्होंने लोगों से आपने अपने आस-पड़ोस में कौन-सा नया इनोवेशन देखा, किस लोकल स्टार्टअप ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया, इस जानकारी को हैशटैग आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन के साथ सोशल मीडिया पर लिखें और आत्मनिर्भर भारत का जश्न मनाएं।

उन्होंने लोगों से ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ के मंत्र के साथ खरीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बदलते भारत की तस्वीर खींचते हुए कहा कि ये वो नया भारत है, जहां असंभव सिर्फ़ एक चुनौती है, जहां मेक इन इंडिया अब मेक फ़ॉर द वर्ल्ड बन गया है, जहां हर नागरिक इनोवेटर है, जहां हर चुनौती एक अवसर है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमें न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि अपने देश को इनोवेशन के वैश्विक पावरहाउस के रूप में भी मजबूत करना है।

यह भी देखें :

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में स्वदेश, संस्कृति एवं सुरक्षा की विशेष चर्चा कर देश की उन्नति की जिक्र किया – सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को आज भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने बैठकर सुना। भाजपा कार्यालय में मन की बात के 115 वें एपिसोड को सुनने वालों में उपमुख्यमंत्री चौधरी के अलावा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय, अमित प्रकाश बबलू, ओम प्रकाश भुवन, रोहित चंद्रा, सजल झा सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मन की बात सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक उद्बोधन कार्यक्रम मन की बात को वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्तागण के साथ में सुना।

Samrat Chaudhary 4 22Scope News
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में स्वदेश, संस्कृति एवं सुरक्षा की विशेष चर्चा कर देश की उन्नति की जिक्र किया – सम्राट चौधरी

प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, बिरसामुंडा, कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम, भारतीय संस्कृति, स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए डिजिटल अरेस्ट, भारतीय संस्कृति और फिट इंडिया कैंपेन पर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने देश के प्रगति के पथ पर चलने का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष 15 नवंबर को मैं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके जन्मस्थान झारखंड के उलिहातू गांव गया था। इस यात्रा का मुझ पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपने माथे से लगाने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने विवेकानन्द के दिए गए मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सफलता का मंत्र दिया था। उनका मंत्र था कि एक विचार लो, उस एक विचार को अपना जीवन बना लो, उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उसे जीना शुरू कर दो। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान भी सफलता के उसी मंत्र पर चल रहा है। ये अभियान हमारी सामूहिक चेतना का हिस्सा बन चुका है।

यह भी पढ़े : PM के ‘मन की बात’ के बाद बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img