Bihar BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल विपक्षी नेताओं को भेजेंगे मरहम, कहा…

पटना: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर ‘मन की बात’ की। मन की बात को सुनने के लिए पटना में स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई मंत्री और दिग्गज नेता पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश की विरासत को लोगों के सामने के प्रस्तुत किया है।

विरासतों को कैसे बचाया जाये, पक्षी गौरेया को विलुप्त होने से बचाने के लिए किये जा सकने वाले प्रयास पर भी उन्होंने बल दिया। इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर भी प्रधानमंत्री ने लोगों को जगाने की कोशिश की। उन्होंने पौधरोपण और उसकी सुरक्षा करने के साथ ही अवशेष पदार्थ के उपयोग की बात कही। उन्हें विदेश में रह रहे भारतियों की भी चिंता है और प्रधानमंत्री का मकसद है कि भारतीय दुनिया में चाहे जहां भी रहें वे एकजुट रहें और अपने देश के लिए जरूर सोचें।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर भी जम कर निशाना साधा और लालू-तेजस्वी को लेकर कहा कि वे थेथरोलॉजी का डिग्री लिए हुए हैं। वे लोग अपना गढ़ हार गए, चारों सीट हार गए फिर भी कह रहे हैं कि हमारा मनोबल बढ़ा हुआ है। हार के बाद भी जो लोग मानने के लिए तैयार नहीं हो उसे थेथरोलॉजी के अलावा और क्या कहेंगे। जब इंसान दुखी होता है तो खुद से मलहम लगाता है तो वे लोग लगा रहे हैं अगर कहीं कुछ कमी होगी मलहम की तो हम भेज भी देंगे।

इस दौरान न्यूज़ 22स्कोप के संवाददाता विवेक रंजन से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष का मनोबल गिरा हुआ है और मतदाताओं ने विपक्ष को जवाब दे दिया है कि उनका समय अब पूरा हो गया है। शाहाबाद और मगध की धरती पर एनडीए ने चारों सीटें जीती है तो अब विपक्ष सदन में मुंह लटका कर बैठेगा। वहीं तेजस्वी के विधानसभा सत्र में शामिल होने के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कहीं न कहीं मुंह ढंक के आएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   प्रदेश से Mafia का होगा खात्मा, उप मुख्यमंत्री ने कहा ‘लगातार लग रहा अंकुश’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...