Live : झंझारपुर से शाह की हुंकार, 2024 में बिहार में जीतेंगे 40 सीट

झंझारपुर : केंद्रीय गृह व सहाकरिता मंत्री अमित शाह अभी थोड़ी देर पहले मधुबनी के झंझारपुर पहुंच गए हैं। शाह के झंझारपुर पहुंचने पर भाजपा के नेताओं ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री रैली को संबोधित कर रहे हैं। मां सीता के जयघोष से लोगों से नारे लगवाएं। माता जानकी की धरती पर आए सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 40 की 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। शाह के बिहार दौरे से बिहार भाजपा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

अमित शाह ने कहा कि बिहार में गुंडों की सरकार हो गई है। शाह ने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जबरदस्त हमला कर रहे हैं। बिहार में जंगलराज फिर से लौट आया है। राज्य में अपराध चरम पर है। I.N.D.I.A की जीत से घुसपैठ बढ़ेगा। नाम बदलने से चरित्र नहीं बदलता है। लालू यादव एक्टिव और नीतीश कुमार इनएक्टिव हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि सभी समास्या का समाधान है कि बीजेपी की सरकार होनी चाहिए। दरभंगा एम्स पर नीतीश कुमार हमेशा बोलते हैं। नीतीश कुमार जमीन नहीं ली होती तो दरभंगा में एम्स बनकर तैयार हो जाती। राखी और जन्माष्टमी पर छुट्टी नहीं देने को लेकर फतवा जारी किया था। बिहार में लूट, गोलीबारी और डकैती चरम पर है। हमने बिहार के कई पुल और एनएच का काम करवाया है। केंद्र की मदद से बिहार विकास हो रहा है। घपले और घोटाले के कारण यूपीए ने अपना नाम बदला।

शाह ने कहा कि बिहार में रामचरित्रमानस का अपमान हमेशा हो रहा है। हमने बिहार को नई वंदे मातरम ट्रेने दी तीन और भी देंगे। 80 लाख लोगों को स्वास्थ्य वीमा का लाभ मिला। बिहार में तुष्टीकरण नहीं चलेगा। नौ लाख लोगों को मुप्त में अनाज दे रहे हैं। 23 लाख लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। नीतीश कुमार आपकी दाल नहीं गलेगी, पीएम का पद अभी नहीं खाली है। बिहार के 86 लाख किसानों को हर साल छह हजार रुपए दे रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर कहा था अब इस भव्य मंदिर का जनवरी में भव्य और दिव्य उद्घाटन होगा। धारा 370 हटाकर कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाया। इंडिया गठबंधन सनातन के खिलाफ है। बिहार में गरीब कल्याण की कई योजनाएं चल रही है। 40 लाख लोगों को आवास दिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img