Chatra Assembly Seat : चतरा से जनार्दन पासवान होंगे लोजपा उम्मीदवार, चिराग पासवान ने सौंपा सिंबल…

Chatra Assembly Seat

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव में चतरा सीट से पूर्व विधायक जनार्दन पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार होंगे। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने आज बताया कि लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान ने आधिकारिक तौर से उन्हें लेटर और सिंबल सौंप दिया है। लोजपा रामविलास को चतरा सीट दिए जाने के बाद जनार्दन पासवान ने पार्टी का दामन थामा था। इसके साथ ही उन्हें लोजपा रामविलास की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, डिजायर और बलेनो में टक्कर, तीन की मौके मौत… 

इस बीच लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान ने बताया कि चतरा सीट से दो बार विधायक रहे जनार्दन पासवान ने दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में जनार्दन पासवान ने पार्टी जॉइन की। इसके बाद उन्होंने लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। चिराग पासवान ने जनार्दन पासवान को पार्टी सिंबल सौंपा।

Chatra Assembly Seat : 1995 में जनता दल के टिकट पर पहली बार बने थे विधायक

बता दें कि जनार्दन पासवान पहली बार 1995 में जनता दल के टिकट पर चतरा विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उसके बाद 2009 में वे राजद के टिकट पर दोबारा विधायक चुने गए। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद के टिकट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें भाजपा के जयप्रकाश सिंह भोक्ता से हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- Dhanwar Assembly Seat : इस दिन नामांकन करेंगे बाबूलाल मरांडी… 

चतरा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है। बिहार से सटे होने के कारण इस क्षेत्र में बिहार की राजनीति का भी प्रभाव है। वर्तमान में चतरा से सत्यानंद भोक्ता राजद के विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री भी हैं। हालांकि, भोक्ता जाति को एसटी का दर्जा मिलने के कारण सत्यानंद भोक्ता इस बार चतरा से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए में शामिल बीजेपी, आजसू पार्टी, जेडीयू और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 68, आजसू पार्टी 10, जेडीयू 2 और लोजपा-रामविलास एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

मदन सिंह की रिपोर्ट—

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...