LJPR की बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली रद्द, यह है कारण…

पटना: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जमुई में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। जमुई में प्रधानमंत्री ने 6600 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जमुई में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर शनिवार को लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा।

इस दौरान उन्होंने एनडीए सरकार के कामों को बताया और कहा कि एनडीए की सरकार में राज्य तथा सरकार लगातार विकास कर रहा है। इसके साथ ही राजू तिवारी ने बताया कि 28 नवंबर को पटना के गाँधी मैदान में आयोजित होने वाली बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प महारैली रद्द कर दी गई है। इस दौरान उन्होंने बिहार की चार विधानसभा सीट पर चुनाव में जीत का दवा किया और कहा कि अभी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव चल रहा है। चुनाव की वजह से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान काफी व्यस्त हैं और इसी वजह से पूर्व प्रस्तावित महारैली को रद्द किया जा रहा है।

महारैली के अगले तारीख की घोषणा जल्दी ही की जाएगी। इस दौरान LJPR के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह महज एक संयोग है कि हम लोगों को वही कार्यालय आवंटित की गई है जो लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यालय था। हम लोगों ने राज्य सरकार से एक कार्यालय की मांग जरूर की थी लेकिन यह इंगित नहीं किया था कि यही कार्यालय चाहिए। यह हमारे पार्टी के संस्थापक का आशीर्वाद और एक संयोग है कि हमें वही कार्यालय मिला है जहां हमारे पार्टी के संस्थापक की यादें जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- Army Recruitment के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ हुई उग्र, पुलिस ने…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

LJPR LJPR LJPR

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img