हजारीबाग: शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया पर विवाद, स्थानीय लोगों ने लगाया बाहरी सिंडिकेट का आरोप

हजारीबाग : हजारीबाग में उत्पाद विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से खुदरा शराब दुकानों की बंदोबस्ती किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय व्यापारियों और इच्छुक प्रतिभागियों ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में झारखंड और जिले के लोगों की अनदेखी कर बाहरी राज्यों के कारोबारियों को प्राथमिकता दी गई है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को सिंडिकेट के जरिए मौका दिलाया गया, जिससे स्थानीय इच्छुक आवेदक वंचित रह गए।

इसको लेकर समाहरणालय परिसर हजारीबाग में हंगामा हुआ और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि शराब की दुकान का लाइसेंस केवल झारखंड के स्थानीय लोगों को ही दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए स्थानीय पता, आवासीय और आधार कार्ड को अनिवार्य शर्त बनाया जाना चाहिए।

वहीं सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग ने बताया कि जिले में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के तहत कुल 62 दुकानों की बंदोबस्ती की गई है। इनमें 59 कम्पोजिट और 03 देशी शराब की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों को 28 समूहों में विभाजित किया गया है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि के लिए ₹139 करोड़ का राजस्व लक्ष्य तय किया है। बंदोबस्त की गई सभी अनुज्ञप्तियाँ 31 मार्च 2030 तक मान्य रहेंगी।

शशांक शेखर हजारीबागा की रिपोर्ट

 

Jharkhand Chamber Election: टीम पी-21 ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल,...

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम पी-21 ने शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मूल और डिजिटल...

Gaya Pitru Paksha: पिंडदान के लिए लॉन्च हुआ पोर्टल, घर बैठे...

 पितृपक्ष में गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने आधिकारिक पोर्टल और मोबाइल एप लॉन्च किया है। ऑनलाइन पंजीकरण समेत कई सुविधाएं...

Jharkhand Cabinet: श्वेता शर्मा को मिल सकती है मंत्री पद की...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा के हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है। 26 सितंबर के बाद...