बाबा बैधनाथ धाम मंदिर खुलवाने के लिए धरने पर स्थानीय दूकानदार

मंदिर न खुलने से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या

देवघर : बाबा बैधनाथ मंदिर के बंद होने और राज्य सीमा पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी से मंदिर पर आश्रित रहने वाले लोगों के रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मंदिर खुलवाने की मांग को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने समाहराणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। सभी दुकानदारों ने झारखंड सरकार से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर और बॉर्डर खुलवाने की मांग की।

deoghar mandir 22Scope News

इन लोगों का कहना है कि जब सोमनाथ मन्दिर खुला हुआ है, काशी विश्वनाथ मंदिर खुला हुआ है, देश भर में कई धर्मस्थल खुले हुए हैं तो बाबा धाम मंदिर को क्यों नहीं खोला जा रहा है। पिछले 2 वर्ष से मंदिर बंद है। मंदिर पर आश्रित दूकानदारों का कहना है कि कोविड के समय उनलोगों ने सरकार के बनाए सभी नियमों का पालन किया है। अब सरकार को लोगों की रोजी-रोटी के बारे में सोचना चाहिए और जल्द से जल्द मंदिर को खोलने का निर्णय लेना चाहिए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img