Lok Sabha Election: इस दिन झारखंड आएंगे अमित शाह

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस चुनावी प्रचार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड आ रहे हैं। वे 10 मई को खूंटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि उनके दो दिन बाद 12 मई को पीएम नरेंद्र मोदी भी झारखंड आएंगे।

पीएम मोदी फिर आएंगे झारखंड

पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड फिर आएंगे। इस दौरान वे चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरुवे मैदान में अपराह्न 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि 16 मई को गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड में Lok Sabha Election

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...