Lok Sabha Election : राहुल गांधी का बड़ा वादा, ‘आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत हटा देंगे’

Lok Sabha Election : देश में आम चुनाव हो रहा है। अभी तक दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है। वहीं इस चुनाव को लेकर बड़े-बड़े वादे भी किये जा रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी सरकार बनने के बाद वे आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को तोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने आरक्षण को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी वंचितों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, ‘भाजपा और नरेंद्र मोदी का अंतिम लक्ष्य वंचितों का आरक्षण छीन उसे 0% करना है, मगर हम 50% आरक्षण सीमा तोड़ कर देश में सामाजिक न्याय कर के दिखाएंगे – यह कांग्रेस की गारंटी है।’

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हो गयी है। इसके अलावा तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

वास्तु विहार एड 1 22Scope News

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...