इस दिन राहुल गांधी आएंगे झारखंड, यहां करेंगे सभा

रांची. राहुल गांधी आएंगे झारखंड- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 3 या 5 मई को झारखंड आ सकते हैं। यहां वे गुमला के बसिया में संभावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी लोहरदगा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में भी सभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी आएंगे झारखंड

बता दें कि, झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ रही है। वहीं कल ही इस चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। इसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत 40 नाम शामिल है। इस बीच अब राहुल गांधी भी झारखंड आ रहे हैं।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%81 %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0 %E0%A4%8F%E0%A4%A1 31 22Scope News

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...