Loksabha Election 2024 – Fourth Phase : वोटिंग में बंगाल 75.66 फीसदी के साथ नंबर एक तो झारखंड 63.14 फीसदी के साथ नंबर चार पर

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024 के Fourth Phase में सोमवार को सुबह से जारी मतदान के क्रम में सायं 5 बजे तक देश के 96 सीटों पर कुल 62.31 फीसदी वोटिंग होने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर जारी अपडेट के मुताबिक, Fourth Phase की वोटिंग में झारखंड में पहली बार चार सीटों के वोटिंग हुई लेकिन झारखंड के मतदाताओं में बिहार की तुलना में वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा। इसी के साथ देश में सोमवार को वोटिंग के लिहाज से 63.14 फीसदी मतदान के साथ झारखंड टॉप फोर में शुमार हुआ।

वोटिंग के लिए आंध्र और मध्य प्रदेश में दिखी कांटे की टक्कर

केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सायं 5 बजे तक देश में हुई वोटिंग में मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह पश्चिम बंगाल में दिखा। वहां 75.66 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान को लेकर मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के वोटरों में कांटे की टक्कर रही। दोनों राज्यों के मतदाता लगातार एकदूसरे से मतदान में आगे निकलने की होड़ मचाते दिखे। सायं 5 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, इस कांटे की टक्कर में 68.04 वोटिंग प्रतिशत के आंध्र प्रदेश दूसरे तो 68.01 वोट प्रतिशत के साथ मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

ओडिशा में 62.96 फीसदी, तेलंगाना में 61.16 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 56.35 फीसदी, बिहार में 54.14 फीसदी, महाराष्ट्र में 52.49 फीसदी और जम्मू कश्मीर में 35.75 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार के समस्तीपुर में 56.36 फीसदी, उजियारपुर में 54.93 फीसदी, दरभंगा में 54.28 फीसदी, बेगूसराय में 54.08 फीसदी और मुंगेर में 51.44 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...