Loksabha Election 2024 – Fourth Phase : अपराह्न 3 बजे तक 52.6 फीसदी पड़े वोट, वोटिंग में बिहार से आगे झारखंड, झारखंड में 56.42 फीसदी हुई वोटिंग तो बिहार में 45.23 फीसदी

डिजीटल डेस्क : Loksabha Election 2024 के Fourth Phase में सोमवार को सुबह से जारी मतदान के क्रम में अपराह्न 3 बजे तक देश के 96 सीटों पर कुल 52.6 फीसदी वोटिंग होने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर जारी अपडेट के मुताबिक, Fourth Phase की वोटिंग में झारखंड में पहली बार चार सीटों के वोटिंग हुई लेकिन झारखंड के मतदाताओं में बिहार की तुलना में वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा। झारखंड में अपराह्न 3 बजे तक 56.42 फीसदी वोट पड़ चुके थे जबकि बिहार में इतने ही समय तक 45.23 फीसदी ही वोट पड़े थे।

अपराह्न 3 बजे तक हुई वोटिंग में झारखंड 56.42 फीसदी वोट प्रतिशत के तीसरे स्थान पर रहा जबकि पश्चिम बंगाल 66.05 वोट प्रतिशत के साथ पहले और मध्य प्रदेश 59.63 फीसदी वोट प्रतिशत के दूसरे स्थान पर रहा।
झारखंड में सोमवार को पोलिंग बूथ में अपने वोटिंग की बारी का इंतजार करतीं महिलाएं

वोटिंग में देश में तीसरे नंबर पर झारखंड तीसरे नंबर पर

केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, अपराह्न 3 बजे तक हुई वोटिंग में झारखंड 56.42 फीसदी वोट प्रतिशत के तीसरे स्थान पर रहा जबकि पश्चिम बंगाल 66.05 वोट प्रतिशत के साथ पहले और मध्य प्रदेश 59.63 फीसदी वोट प्रतिशत के दूसरे स्थान पर रहा। सबसे सुस्त वोटिंग में जम्मू कश्मीर 29.93 फीसदी वोट प्रतिशत के नंबर एक पर तो महाराष्ट्र 42.35 वोट प्रतिशत के साथ नंबर दो पर और बिहार 45.23 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ नंबर तीन पर रहा। अपराह्न 3 बजे तक आंध्र प्रदेश में 55.49 फीसदी, ओडिशा में 52.91 फीसदी,  तेलंगाना में 52.34 और उत्तर प्रदेश में 48.41 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

अपराह्न 3 बजे तक राज्य के खूंटी में 59.97 फीसदी, सिंहभूम में 57.62 फीसदी, लोहरदगा में 56.72 फीसदी और पलामू में 53.35 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।
मतदान के बाद सपरिवार मीडिया से मुखातिब हुए झारखंड के सीएम

झारखंड के खूंटी में वोटिंग को लेकर उत्साह ज्यादा

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में सोमवार को चौथे चरण में पहली बार झारखंड में 4 सीटों पर मतदान हुआ। अपराह्न 3 बजे तक राज्य के खूंटी में 59.97 फीसदी, सिंहभूम में 57.62 फीसदी,  लोहरदगा में 56.72 फीसदी और पलामू में 53.35 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी। इसी समय तक बिहार के दरभंगा में 47.61 फीसदी, समस्तीपुर में 47.24 फीसदी, उजियारपुर में 46 फीसदी, मुंगेर में 43.55 फीसदी और बेगूसराय में 42.57 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...