सिमुलतला में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

जमुई: जमुई के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, मईया सुभद्रा और भैया बलभद्र की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नये ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे और सजे-धजे रथ के साथ हुई। रथयात्रा टेलवा बाजार का भ्रमण कर दुर्गा मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा में दूर-दराज से आए महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। सभी नाचते-गाते और जय घोष करते हुए भगवान के रथ के साथ चले। रथयात्रा से पहले नये ठाकुरबाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना हुई।

पूजा पंडित पुरुषोत्तम पांडेय, महेश्वर पांडेय और कारू पांडेय ने कराई। रथयात्रा का संचालन भवेश पांडेय, अरविंद कुमार पांडेय, रूपेश पांडेय और चन्द्रशेखर पांडेय ने किया। पुरुषोत्तम पांडेय के अनुसार, टेलवा में यह परंपरा सौ वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही है। इसकी शुरुआत स्वर्गीय सुरेश पांडेय ने की थी। इस बार भी यात्रा को सफल बनाने में टेलवा बाजार के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें – अपराधियों ने तीन भाइयों पर चलाई ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत…

रथयात्रा के दौरान बारिश हुई, जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ में थोड़ी कमी देखी गई। इसके बावजूद दर्जनों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। इनमें रंजीत बरनवाल, रूपेश पांडेय, दिनेश कुमार बरनवाल, अशोक गुप्ता, बबलू साह, श्रवण विश्वकर्मा, गौतम पांडेय, गणेश विश्वकर्मा और चंदन पांडेय शामिल थे। यात्रा दुर्गा मंदिर में सम्पन्न हुई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी नहीं होंगी परेशान, बिहार पुलिस ने लिया बड़ा निर्णय…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...