रीना और विनोद की लॉटरी लगने से खुली किस्मत, बने जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
लोहरदगा : जिला के समाहरणालय सभागार कक्ष में बुधवार को जिला परिषद के अध्यक्ष
एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया कराई गई.
जिसमें अध्यक्ष पद से रीना कुमारी एवं उपाध्यक्ष पद से विनोद उरांव चयनित हुए.
दोनों पद के प्रत्याशियों के बीच हो गया टाई
मजेदार बात ये है कि दोनों का चयनित लॉटरी से हुआ.
क्योंकि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद से दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया. जिसके बाद मतदान हुए और दोनों पद में प्रत्याशियों के बीच टाई हो गया. टाई होने के बाद फैसला लिया गया कि लॉटरी कराई जाए. जिसके बाद लॉटरी कराने पर अध्यक्ष पद से रीना कुमारी एवं उपाध्यक्ष पद से विनोद उरांव लॉटरी के जरिए निर्वाचित हुए.

लॉटरी से जीते दोनों प्रत्याशी
आपको बता दें कि जिला परिषद के अध्यक्ष पद में दो लोगों ने नामांकन किया. जिसमें पहला नाम रीना कुमारी एवं दूसरा सुखदेव उरांव ने नामांकन किया. जिसके बाद दोनों को 4-4 मत प्राप्त हुए. जिसमें दोनों के बीच टाई हो गया. टाई होने के बाद लॉटरी प्रक्रिया की गई और अध्यक्ष पद पर रीना कुमारी की लॉटरी लग गई. वहीं उपाध्यक्ष पद में यही स्थिति रही. उपाध्यक्ष पद के लिए 2 लोगों ने नामांकन किया. जिसमें पहला नाम गंगोत्री देवी एवं दूसरा नाम विनोद उरांव का रहा. दोनों को 4-4 वोट प्राप्त हुए. जिसके बाद फिर से लॉटरी कराई गई. और यह लॉटरी विनोद उरांव को लग गई. जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद उरांव ने कब्जा जमाया.
जीत के बाद जनता का जताया आभार
वोटिंग प्रक्रिया के दौरान समाहरणालय मैदान में सभी समर्थकों की भीड़ लगी रही. अपने प्रत्याशी के जीत का इंतजार करते रहे. निर्वाचित होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि यह जनता की जीत है. मैं जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी. मेरी प्राथमिकता शिक्षा की ओर होगी. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जीत की बधाई मैं जनता को देता हूं और इस जीत के साथ मैं विकास के क्षेत्र में काम करूंगा.
रिपोर्ट: दानिश
Highlights







