11 महीने से Fridge में प्यार: मामला जान पुलिस के भी उड़ गए होश…

Fridge

देवास: प्यार में बुरा अंजाम का मामला एक बार फिर से सामने आया है। मामला सामने आने के बाद जहां पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं जिस किसी ने भी सुनी वह दांतों तले ऊँगली चबाने को मजबूर हो गया। मामला मध्य प्रदेश के देवास जिलांतर्गत वृन्दावन धाम कॉलोनी की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक घर से तेज बदबू आने लगी। बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कमरे का ताला तोड़ा तो कमरे में फ्रिज में रखा महिला का शव बरामद हुआ।

महिला का शव काला पड़ गया था और देखने से काफी पुराना महसूस हो रहा था। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला इस कमरे में एक व्यक्ति के साथ रहती थी। मामले में मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उसने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार नामक एक व्यक्ति को किराये पर दिया था जिसने जून 2024 में मकान खाली कर दिया था लेकिन एक कमरे में उसने अपना कुछ सामान रखा था। जून 2024 से अब तक वह अपना सामान लेने वापस नहीं आया और न ही उसने कमरे का किराया दिया है।

आसपास के लोगों ने मृतिका का नाम पिंकी उर्फ़ प्रतिभा प्रजापति के रूप में बताया। लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संजय पाटीदार को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया और जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो फिर पुलिस के भी होश उड़ गए। संजय पाटीदार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिंकी के साथ पिछले कई वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया था जिसे लेकर अक्सर उन दोनों के बीच विवाद होने लगा था। करीब 11 महीने पहले भी किसी बात को लेकर विवाद जिसके बाद उसने अपने एक मित्र के साथ मिल कर महिला की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को फ्रिज में छुपा दिया था। आरोपी से पूछताछ में जो मामले सामने आये उसे सुन सबके होश उड़ गए क्योंकि आरोपी ने बताया कि उसने महिला की हत्या करीब 11 महीने पहले कर दी थी।

हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति फ़िलहाल किसी मामले में राजस्थान के एक जेल में बंद है। अब मध्य प्रदेश पुलिस राजस्थान पुलिस से संपर्क कर रिमांड पर लेने की कोशिश में जुट गई है ताकि मामले में और भी जानकारी हासिल की जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में कार्यकर्ता संवाद के जरिये राजद करेगी शक्ति प्रदर्शन, शुक्रवार को…

Fridge Fridge Fridge Fridge Fridge Fridge

Fridge

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img