Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad में आदिवासी युवती की संदिग्ध मौत मामले में प्रेमी गिरफ्तार, युवती ने 516 बार किया था फोन…

Dhanbad : धनबाद के गोविंदपुर में पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में आदिवासी युवती की मौत हो गई थी। पूरे मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी सगेन मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रेमी के ऊपर युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें- हेमंत सरकार के तुगलकी फरमान पर भड़के बाबूलाल-JSSC CGL परीक्षा में इंटरनेट बंद करना अव्यवहारिक और हास्यास्पद है… 

Dhanbad : लंबे समय से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग

सिटी एसपी अजीत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवती के परिजनो ने हत्या की प्राथमिक दर्ज कराई थी, लेकिन अनुसंधान के क्रम में यह पाया गया कि सगेन और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिस दिन उसकी मौत हुई है कुछ घंटे के अंतराल में 516 बार उसने सामान्य के साथ ऑडियो और वीडियो कॉल किया है।

इस बीच दोनों के बीच व्हाट्सएप और मैसेंजर में कई ऐसे चैट भी बरामद हुए हैं जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि युवती की संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। वही युवक पर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया लगा है इसी आरोप में उसे जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा में यदि गलती से भी कोई गलती करेगा तो-सीएम हेमंत सोरेन का सख्त हिदायत… 

युवती की मौत के बड़ी संख्या में आदिवासियों ने किया था प्रदर्शन

आपको बता दें कि पार्वती मुर्मू मौत मामले में आदिवासी समाज के लोगों ने सड़क जाम किया था और उसकी हत्या के साथ-साथ उसके साथ कुछ बुरा होने आशंका जताई थी। पूरे मामले में झामुमो और भाजपा के बीच राजनीति भी गरमा गई थी। दोनों पार्टियों के द्वारा एक दूसरे के बड़े नेताओं की पुतले भी दहन किया गए थे। लेकिन आज पुलिस की ब्रीफिंग के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

दरभंगा में एक भवन में चलेंगे दो अस्पताल, जानिए कैंसर हॉस्पिटल...

पटना: बिहार के दरभंगा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। गंगवारा स्थित 100 शय्या...

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी...

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर...