Dhanbad: Dhanbad में LPG गैस संकट बढ़ता जा रहा है। घरेलू गैस के लिए लोगों को 15 – 20 तक एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। खास कर मुस्लिम और हिन्दू का पर्व भी ऐसे में लोग पूरे दिन लाइन में लग कर अपने ने नंबर का इंतजार कर रहे है। बीच बीच में लोगों का हंगामा भी देखने को मिल रहा है। सरायढेला महावीर गैस एजेंसी में लोग अहले सुबह से लाइन में लगे हुए थे काफी देर बाद एजेंसी के कर्मी आए और रसीद काटा कुछ देर ही रशीद काट कर नंबर दिया दिया गया फिर काउंटर को बंद कर दिया गया।
आरोप है कि 15 से 20 दिन से पहले बुक करवाए लेकिन सिलेंडर डालेभर नहीं हुआ
जिससे लोग काफी आक्रोशित हुए और हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि 15 से 20 दिन से पहले बुक करवाए लेकिन सिलेंडर डालेभर नहीं हुआ, एजेंसी में आए तो रशीद भी नहीं दिया जा रहा है। सभी काम छोड़ कर लाइन में लगे रहते है। कहा कि एजेंसी के द्वारा LPG की काला बाजारी की जा रही है। वही एजेंसी कर्मी का कहना है कि गैस सिलेंडर की सफलाई कम होने से परेशानी हो रही।


