सांसद शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) के छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

पटना : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी को छात्र लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इनके मनोनयन से छात्र प्रकोष्ठ के गतिविधियों में नई ऊर्जा एवं गति आएगी व पार्टी के नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप छात्रों को संगठित कर उन्हें शैक्षणिक संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रेरित करेगी व इस नियुक्ति से संगठन को सुदृढ़ एवं विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और छात्र हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी।

इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि शांभवी चौधरी को यह जिम्मेदारी मिलने पर जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती,प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल नेता राजू तिवारी, सांसद वीणा देवी, सांसद राजेश वर्मा, राष्ट्रीय महिला सेल उपाध्यक्ष इंदु कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शहनवाज अहमद कैफी, डॉ. सत्यानंद शर्मा, शंकर झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, राजेश भट्ट, प्रणव कुमार, विनीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडेय, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह, युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित सिंह, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह, अमित रानू, संगीता देवी, विष्णु देव पासवान, प्रकाश चंद्र, राजीव रंजन सिंह, प्रदेश महासचिव सुनील यादव, विवेकानंद, प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा, मनीष सिंह, सोनम पासवान, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल व लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव आदि पार्टी नेताओं ने बधाई दी। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

MP Shambhavi Chaudhary 1 1 22Scope News

शांभवी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग को दी बधाई

वहीं सांसद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, सांसद अरुण भारती, अब्दुल खालिक एवं समस्त पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार। पूरी निष्ठा से इस दायित्व का निर्वहन करूंगी।

MP Shambhavi Chaudhary 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : 25 साल से अधिक राजनीतिक अनुभव, 9 विभाग में मंत्री, 2 बार विधायक व विधान परिषद

अमित झा की रिपोर्ट

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...