Advertisement
Advertisement

Madhepura की जल्द ही बदलेगी सूरत, ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से…

मधेपुरा: आने वाले वर्ष में Madhepura की सूरत बदलने वाली है और इसका मुख्य कारण है कि सरकार ने मधेपुरा को की बड़ी सौगात दी है। मधेपुरा में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से 15 छोटे बड़े पुल बनाए जाने की स्वीकृति सरकार ने दी है। मामले में मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मधेपुरा में लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण काम किया जा रहा है। मधेपुरा में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सरकार ने कई पुल पुलिये के निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि मधेपुरा अनुमंडल मे 10 और उदाकिशुनगंज प्रखंड मे पाँच पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।

यह पुल बिहार ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से बनाए जा रहे हैं। इसके तहत मधेपुरा नगर परिषद में भीरखी चौक से मधुवा पथ में 90 मीटर, 09 करोड़ व साहुगढ़ पंचायत दो जानकी टोला, शर्मा टोला से पूरब मधेपुरा नप वार्ड एक जाने वाली रोड में कोसी सहायक नदी में 10 करोड़ की लागत से 100 मीटर ब्रिज, जयपालपट्टी वार्ड मधेपुरा से भरराही (मदनपुर पंचायत) जाने वाली गोमती नदी में 10 करोड़ की लागत से 100 मीटर हाई लेबल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

सांसद ने बताया कि इसके साथ ही घैलाढ़ प्रखंड के चित्ती से मोकना पथ में 08 करोड़ की लागत से 80 मीटर हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। मुरलीगंज प्रखंड के एसएच-91 से रतनपट्टी पथ में 05 करोड़ 10 लाख की लागत से 51 मीटर व मुरलीगंज एसएच से गंगापुर जाने वाली पथ में 06 करोड़ रुपये की लागत से 60 मीटर हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ बाबा नगरी सिंहेश्वर से लझा पथ में 09 करोड़ की लागत से 90 मीटर हाई लेबल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि इसके अतिरिक्त उदाकिशुनगंज अनुमंडल में भी पांच हाई लेबल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जिसके तहत ग्वालपाड़ा प्रखंड में बेलापट्टी से करणपट्टी सुखासन पंचायत माई नदी नदी में 06 करोड़ की लागत से 60 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा। विरगांव से बेलदारी पथ के अंतिम सीमा पर नवसृजित स्कूल के निकट 06 करोड़ की लागत से 60 मीटर आरसीसी पुल निर्माण का निर्माण किया जाएगा। आलमनगर प्रखंड में पुरानी बसा के नजदिक बसनवारा धार पर 5.5 करोड़ से 55 मीटर आरसीसी पुल का निर्माण होगा।

आलमनगर में गंगापुर ग्राम पंचायत अंतरगत चौवतिया से लूटना हरजोरा पथ माई मझवारी बाशा के निकट 06 करोड़ की लागत से 60 मीटर पुल व केशोपुर के निकट हरेली धार माई पर 03 करोड़ की लागत से 30 मीटर आरसीसी पुल निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पुलों के निर्माण से यहां के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। सिंहेश्वर बायपास के निर्माण को लेकर जल्द शुरू होगा सर्वे: सांसद दिनेश चंद यादव ने बताया कि बाबा नगरी सिंहेश्वर में रोज लगने वाले जाम की मुक्ति से निजात के लिए वहां कई वर्षों से लोगों की बायपास की मांग है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए सिंहेश्वर के केलाबारी से मानिकपुर चौक तक बायपास के निर्माण को लेकर सर्वेक्षण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। सर्वेक्षण को लेकर कार्य एजेंसी बहाल हो चुकी है। जल्द ही सर्वे कर इसकी रिपोर्ट देगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  जरूरत पड़ी तो Court भी जाएंगे, जरूरत पड़ी तो Court भी जाएंगे, धरना दे रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचे खान सर और गुरु रहमान

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura Madhepura

Madhepura

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...