बोकारो : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने बताया कि आगामी 21 नवंबर को बेरमो कोयलांचल मे महारैली किया जाएगा.जिस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 21 नवंबर को बेरमो कोयलांचल में रैयत, विस्थापित ,युवा बेरोजगार,लोकल सेल,प्रदूषण,लोडिंग मजदूर के साथ-साथ सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ ज्वलनशील मुद्दों को लेकर पार्टी और यूनियन के द्वारा संयुक्त रूप से महारैली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.साथ ही बताया कि राज्य सरकार ने जो आदेश जारी किया है बोकारो जिला में सभी कार्यरत कंपनियों को उसका अक्षरशः पालन करना होगा.और स्थानीय तथा विस्थापित लोगों को रोजगार से जोड़ना होगा.
‘सिंह गर्जना रैली’ से आनंद मोहन को रिहाई दिलाएंगी लवली आनंद ?


