महेंद्र सिंह धोनी को मिला क्रिकेट जगत का सर्वोच्च सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल, बने 11वें भारतीय खिलाड़ी

Desk: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल आया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। यह सम्मान क्रिकेट के इतिहास में उन महान खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल में महत्तवपूर्ण योगदान दिया है।

धोनी यह उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सोमवार को ICC ने 2025 हॉल ऑफ फेम सूची जारी की, जिसमें कुल 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी का नाम प्रमुखता से है।

धोनी के करियर का सम्मान
ICC ने धोनी के बेहतरीन करियर की सराहना करते हुए कहा – “17,266 इंटरनेशनल रन, विकेट के पीछे 829 शिकार और कुल 538 मैच – ये आंकड़े सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि धोनी की प्रतिभा, निरंतरता, फिटनेस और शानदार नेतृत्व क्षमता का प्रमाण हैं।”

धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा– “ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। दुनियाभर के उन महान खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना बेहद खास और अविस्मरणीय अनुभव है। यह मेरे क्रिकेट जीवन की सबसे गौरवशाली उपलब्धियों में से एक है।”

हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल अन्य खिलाड़ी
इस साल ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल कुल 7 खिलाड़ियों में 5 पुरुष और 2 महिला क्रिकेटर हैं।
पुरुष खिलाड़ी:

महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड)

महिला खिलाड़ी:

सना मीर (पाकिस्तान)

सारा टेलर (इंग्लैंड)

कप्तानी में बदल दिए भारतीय क्रिकेट के मायने
ICC ने धोनी की कप्तानी को लेकर विशेष रूप से कहा कि 2007 में जब भारत ODI वर्ल्ड कप से शुरुआती दौर में बाहर हो गया था, तब निराशा और अनिश्चितता के दौर में उन्हें T20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान नियुक्त किया गया। उस समय टीम में युवाओं का बोलबाला था – रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक जैसे चेहरे पहली बार बड़ी जिम्मेदारियों के साथ मैदान में उतरे।

धोनी ने नेतृत्व की ऐसी मिसाल पेश की कि भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया। इसके बाद उनका कप्तानी करियर बुलंदियों को छूता गया।

तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफी जिताई:

2007 – T20 वर्ल्ड कप

2011 – ODI वर्ल्ड कप

2013 – चैंपियंस ट्रॉफी

इसके अलावा, उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 टीम बना। धोनी की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत स्वभाव, रणनीतिक सूझ-बूझ और खिलाड़ियों पर विश्वास था।

जय शाह की बधाई
ICC के चेयरमैन जय शाह ने हॉल ऑफ फेम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा – “ICC हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन महान खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं जिन्होंने अपने खेल से करोड़ों लोगों को प्रेरित किया। धोनी जैसे दिग्गज का इसमें शामिल होना खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।”

संन्यास के बाद भी फैंस के दिल में ज़िंदा
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे अब भी IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उनकी कप्तानी और खेल भावना के चलते आज भी उन्हें मैदान पर देखने के लिए लाखों फैंस उमड़ते हैं।

 

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

लोकेशन लोड हो रहा है...

Also Read

हुलहुंडू में दो मासूमों का अपहरण, चाउमिन में नशा देकर किया...

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत न्यू हुलहुंडू में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 6 जून की शाम करीब...

गांव और खेत जब मजबूत बनेगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा, डिप्टी...

गांव और खेत जब मजबूत बनेगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा। उप्र व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्थाः विजय कुमार सिन्हापटना:...

मनोज झा का PM पर हमला, कहा- हमलोगों के दबाव में...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार झा (Manoj Kumar Jha) और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण...

Jio BlackRock ने अपनी टॉप लीडरशिप टीम की घोषणा की

Desk : जियोब्लैकरॉक (Jio BlackRock) एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रखने से पहले अपनी टॉप लीडरशिप टीम घोषित कर...

मेघालय हनीमून मर्डर केस: DGP का बड़ा खुलासा- हनीमून में बना...

Desk: मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के...

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली की शाम की फ्लाइट 90 दिनों...

 Deoghar: झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र के लिए देश के प्रमुख शहरों से हवाई सेवा देने वाला देवघर एयरपोर्ट आने वाले 90 दिनों तक...

 Indore Honeymoon Couple: राजा रघुवंशी मर्डर केस में 16 दिन बाद...

Indore Honeymoon Couple:राजा रघुवंशी हत्याकांड में 16 दिनों की अनसुलझी मिस्ट्री अब अपनी परिणति की ओर बढ़ती नजर आ रही है। बड़ी खबर यह...

बेगूसराय में कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बताई...

बेगूसराय: बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के भीखमचक पंचायत में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर...

आज है National Best Friends Day: जानिए इसका इतिहास और खासियत…

Desk: National Best Friends Day: दोस्ती एक अनमोल रिश्ता है, जो खून के रिशतों से परे होते हुए भी उतना ही गहरा और मजबूत...

पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री को दी थी...

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद...

बिहार टेलीकॉम सर्किल में अपलोड और डाउनलोड स्पीड में Reliance Jio...

Desk : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बिहार टेलीकॉम सर्किल में औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को एक बार...

डकैतों ने लूट लिए शादी के आभूषण और पूरे सामान तो...

Desk. पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक लड़की की शादी रचाई। दरअसल, डकैतों ने उसकी शादी के आभूषण, नकदी और कीमती...

Reliance Industries के R|Elan ने अर्थ टी 7.0 लॉन्च किया

Reliance IndustriesDesk : हरित कल की ओर एक स्टाइलिश कदम अर्थ टी खरीदें और हरित, स्वच्छ भविष्य के लिए आंदोलन में शामिल हों मुंबई,...

World Environment Day 2025: इस बार की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण के...

Ranchi: हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) बड़े उत्साह और गंभीरता के साथ मनाया जाता है। इस...

प्रभारी प्रिंसिपल व अध्यक्ष पर लगा स्कूल से पैसे का गबन...

गयाजी : गयाजी शहर के गया क्लब के समीप एक निजी भवन में प्लस-2 उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल मारूफगंज के सचिव डॉ. एम खान...

Dhanbad : दामोदर नदी में नहाने गए पांच छात्रों में दो...

Dhanbad : धनबाद के झरिया स्थित सुदामडीह थाना क्षेत्र के दामोदर नदी में रविवार को नहाने गए पांच छात्रों में से दो की दर्दनाक...

मंत्री Irfan Ansari ने तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति...

Ranchi : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई देने शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी...

CCTV फूटेज के आधार पर चोर की पहचान कर सामान बरामद,...

बेगूसराय: बेगूसराय के समसा चौक पर स्थित एक किराना दुकान में चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने CCTV फूटेज के...

Ranchi Breaking : डोरंडा में मिक्सचर मशीन ने स्कूटी सवार को...

Ranchi Breaking : राजधानी रांची के डोरंडा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार युवक मिक्सचर मशीन वाहन की चपेट...

Ranchi : 16वें वित्त आयोग के सामने बीजेपी के सुझाव एवं...

Ranchi : 16वें वित्त आयोग की आज महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रांची में हुई। इस दौरान बीजेपी ने आयोग के समक्ष अपनी कई मांगे रखी...
Stay Connected
124,000FansLike
21,400FollowersFollow
497FollowersFollow
529,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, मौत

पटना : खबर राजधानी पटना से आ रही है यहां तेज रफ्तार से आ रही बस ने एक साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया है।...