Commercial Advertisment

Ranchi शहर के कई इलाकों में ड्रोन्स और पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध, ये है कारण…

Ranchi : 31 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने एक अहम फैसला लेते हुए शहर के कई संवेदनशील इलाकों को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित कर दिया है।

Breaking : कांके में युवती पर पेट्रोल फेंकने की साजिश का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार… 

अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए राजभवन तक के 200 मीटर दायरे को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया गया है।

Palamu : जाली सर्टिफिकेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार 

Ranchi: 31 जुलाई की सुबह 1 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रतिबंध

इस क्षेत्र में 31 जुलाई की सुबह 6:00 बजे से 1 अगस्त की रात 10:00 बजे तक किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडिंग उपकरण, या हॉट एयर बैलून उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Garhwa Murder : मवेशी चराने गए शख्स की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने… 

प्रशासन ने यह निर्णय राष्ट्रपति की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया है, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय चूक से बचा जा सके। रांची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और विशेष निगरानी तंत्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस दौरान प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग करें।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

JPSC Success Story : हामर बेटियईन केकरो से कम हथिन का-दो आदिवासी सगी बहनों ने रचा इतिहास, एक साथ बनी अफसर… 

Breaking : इस शख्स ने दी थी केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी, चौंकाने वाला खुलासा… 

Giridih ACB Raid : सरकारी क्लर्क के घर एसीबी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई 

Breaking : शादी का झांसा देकर नर्स से यौन शोषण, फार्मेसिस्ट डिटेन… 

Bokaro : बच गए रे बाबा! तेलमोचो पुल से दामोदर नदी में कूदे तीन युवक, गोताखोरों ने बचाया… 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...