पत्नी और बेटी संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, की पूजा-अर्चना

रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने पत्नी साक्षी धोनी, बेटी जीवा और अपने करीबी दोस्त चिंटू के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

दिउड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने की पूजा-अर्चना

पूजा संपन्न कराने का कार्य मंदिर के पुजारी मनोज पंडा ने किया। धोनी को देखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग ‘धोनी-धोनी’ के नारों के साथ उत्साहित नजर आए। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बूंड अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा और डीएसपी ओमप्रकाश खुद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए पूजा कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया।

मंदिर परिसर में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशंसकों में सेल्फी लेने की होड़ तो जरूर रही, लेकिन सुरक्षा टीम ने पूरी सतर्कता के साथ स्थिति को संभाला। पूजा के बाद धोनी कुछ देर मंदिर परिसर में रुके और फिर रांची के लिए रवाना हो गए।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 147.29 करोड़ रुपए की लागत से पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन एवं शैक्षणिक भवन (कला...

झारखंड के बाजार में PALASH ब्रांड की लंबी छलांग,अब शहर के...

Jharkhand: झारखंड में दीदियों की मेहनत का कमाल अब बाजार को अपनी ओर लुभाने लगा है। गांव में दीदियों के द्वारा तैयार पलाश ब्रांड...

13 लाख नेपाली करेंसी के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB),...

CCL सिरका सीएचपी के कोयला डंप में लगी आग, हजारों टन...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के CCL सिरका परियोजना सीएचपी कोयला डंपिंग पर आग बेकाबू होता दिखाई दे रहा है, कोयला खदान से निकले श्रमिकों की...

Hazaribagh में मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल, जिला बंद से...

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे जिले को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img