Advertisment

गिरिडीह में सड़क किनारे अवैध झोपड़ीनुमा दुकानों में बेची जा रही थी महुआ शराब, वन विभाग ने की कार्रवाई

गिरिडीह. जिले के गावां वन विभाग की टीम ने रविवार को पटना-डोरंडा रोड पर हैठली कन्हाय मौजा जंगल के पास सड़क किनारे बने आधा दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानों को ध्वस्त करते हुए अवैध कब्जा मुक्त कराया है।

गिरिडीह में वन विभाग ने की कार्रवाई

बताया जाता है कि इन झोपड़ीनुमा दुकान में अवैध रूप से महुआ शराब बेची जाती थी। जहां आसपास के लोग शराब पीने आते थे। जिससे दिनभर यहां सड़क किनारे वाहन और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ रहता था। इसकी सूचना लगातार वन विभाग को ग्रामीणों के द्वारा मिल रही थी।

इस सूचना के आधार पर एक टीम गठन कर वहां बने झोपड़ीनुमा दुकान को वन विभाग ने रविवार को ध्वस्त कर दिया है। वनपाल पवन चौधरी ने कहा कि झोपड़ी ध्वस्त करते हुए सभी को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वन भूमि पर किसी तरह के अवैध गतिविधि का संचालन नहीं करना है। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...