Commercial Advertisment

गिरिडीह में मतदान से पहले बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त, धंधेबाज फरार

गिरिडीह. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के धनवार थाना अंतर्गत परसन ओपी क्षेत्र में अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा महुआ को जब्त किया गया।

गिरिडीह में बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त

इस कारवाई में पुलिस टीम न 7.5 क्विंटल जावा महुआ और 260 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है। वहीं कारवाई के दौरान महुआ शराब बनाने की भट्टी समेत अन्य उपकरण को नष्ट किया गया। कारवाई के दौरान धंधेबाज मौके पर से फरार होने में कामयाब हो गया। बताया गया कि इस मामले में धंधे में संलिप्त 3 लोगों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...