Mahua Maji Accident : रिम्स में गंभीर हालत में कराई गईं भरती

डिजिटल डेस्क ।  Mahua Maji Accident : रिम्स में गंभीर हालत में कराई गईं भरती। JMM की सांसद और राज्यसभा सदस्य Mahua Maji सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। महाकुंभ से सपरिवार लौटने के दौरान Latehar के सद़र थाना इलाके में उनकी कार ट्रक से टकराकार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस भीषण Accident में JMM की सांसद Mahua Maji गंभीर रूप से घायल हो गईं। Latehar से रेफर किए जाने के बाद जैसे-तैसे एंबुलेंस की व्यवस्था पुलिस ने कराई तो अब उनके रांची पहुंचने के साथ रिम्स में भरती होने की सूचना पुष्ट की गई है।

रिम्स में गंभीर हाल में भरती हुईं JMM की सांसद Mahua Maji का उपचार जारी है और हालत स्थिर बताई गई है।

महाकुंभ से लौटने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ से लौटने के दौरान Latehar के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के समीप एक खड़ी ट्रक और कार की भीषण टक्कर होने के बाद कोहराम मच गया।

Latehar के सदर अस्पताल के इमरजेंसी के चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों में राज्यसभा सांसद Mahua Maji (65), सांसद Mahua Maji के पुत्र सोमबीत माजी (42), सांसद Mahua Maji की बहू कृति श्रीवास्तव माजी (36) और चालक भूपेंद्र बासुकी शामिल हैं।

Latehar सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार भगत ने बताया कि – ‘राज्यसभा सांसद को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगने के कारण फ्रेक्चर हो गया है। हमलोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।’

JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो
JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो

घायल सांसद को Latehar में घंटे भर नहीं  मिली एंबुलेंस

सड़क हादसे में घायल JMM सांसद Mahua Maji को रिम्स के लिए रेफर किए जाने पर करीब घंटे भर तक एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो सका। उससे मौके पर लोग खासे परेशान रहे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में इलाज होने के बाद राज्यसभा सांसद Mahua Maji के पुत्र सोमबीत माजी के द्वारा रांची ले जाने को लेकर एम्बुलेंस की मांग की गई।

उसपर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एक घंटे तक टालमटोल किया जाता रहा। सोमबीत माजी ने मीडिया को बताया कि एक घंटे से एंबुलेंस को लेकर परेशान हैं लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा।

JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो
JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो

महाकुंभ से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुईं सांसद Mahua Maji

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब JMM की राज्यसभा सांसद Mahua Maji  महाकुंभ में सपरिवार स्नान करके वापस लौट रही थीं। हादसे के समय कार JMM सांसद Mahua Maji का चालक नहीं बल्कि उनका बेटा चला रहा था।

इस आशय की पुष्टि JMM सांसद Mahua Maji के बेटे ने खुद की है। सांसद पुत्र  सोमबीत माजी ने बताया कि कार चालक के बदले वह खुद कार को ड्राइव कर रहे थे और तभी हादसा हो गया।

JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो
JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो

JMM की राज्यसभा सांसद Mahua Maji के पुत्र सोमबीत माजी ने बताया कि – ‘हमलोगों सारा परिवार के लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान होटवाग के समीप नींद आने के कारण कार एक ट्रक में जा टकरा गई। इससे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।’

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार भगत के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

घंटे भर हादसाग्रस्त Mahua Maji परिवार के परेशान रहने पर लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया। इसके बाद लोग गंभीर हालत में घायल सांसद Mahua Maji को लेकर रांची रिम्स की ओर रवाना हो गए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img