Latehar में JMM सांसद महुआ माजी घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

डिजिटल डेस्क : Latehar में JMM सांसद महुआ माजी घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर। झारखंड के Latehar में JMM सांसद और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

उनकी हालत को देखते हुए Latehar के चिकित्सकों ने उन्हें रांची के रिम्स हेतु रेफर किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Latehar में ट्रक-कार हादसे में JMM सांसद महुआ माजी के साथ उनके बेटे-बहू और कार चालक भी घायल हुए हैं लेकिन सांसद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Latehar के सदर इलाके में हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, Latehar के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग एनएच 75 के खुशबू ढाबा के समीप एक खड़ी ट्रक और कार की भीषण टक्कर होने के बाद कोहराम मच गया।

अस्पताल के इमरजेंसी के चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों में राज्यसभा सांसद महुआ माजी (65), सांसद महुआ के पुत्र सोमबीत माजी (42), बहू कृति श्रीवास्तव माजी (36) और चालक भूपेंद्र बासुकी शामिल हैं।

चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार भगत ने बताया कि – ‘राज्यसभा सांसद को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगने के कारण फ्रेक्चर हो गया है। हमलोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।’

हादसे के बाद लातेहार में सांसद महुआ माजी का हुआ आरंभिक उपचार
हादसे के बाद लातेहार में सांसद महुआ माजी का हुआ आरंभिक उपचार

घायल सांसद को रिम्स जाने को घंटे भर नहीं  मिली एंबुलेंस

सड़क हादसे में घायल JMM सांसद महुआ माजी को रिम्स के लिए रेफर किए जाने पर करीब घंटे भर तक एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो सका। उससे मौके पर लोग खासे परेशान रहे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में इलाज होने के बाद राज्यसभा सांसद के पुत्र सोमबीत माजी के द्वारा रांची ले जाने को लेकर एम्बुलेंस की मांग की गई। उसपर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एक घंटे तक टालमटोल किया जाता रहा।

सोमबीत माजी ने मीडिया को बताया कि एक घंटे से एंबुलेंस को लेकर परेशान हैं लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा।

JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो
JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो

महाकुंभ से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुईं JMM सांसद महुआ

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी महाकुंभ में सपरिवार स्नान करके वापस लौट रही थीं। हादसे के समय कार JMM सांसद महुआ माजी का चालक नहीं बल्कि उनका बेटा चला रहा था।

इस आशय की पुष्टि JMM सांसद महुआ माजी के बेटे ने खुद की है। सांसद पुत्र  सोमबीत माजी ने बताया कि कार चालक के बदले वह खुद कार को ड्राइव कर रहे थे और तभी हादसा हो गया।

JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो
JMM सांसद महुआ माजी की फाइल फोटो

JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के पुत्र सोमबीत माजी ने बताया कि – ‘हमलोगों सारा परिवार के लोग महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। इसी दौरान होटवाग के समीप नींद आने के कारण कार एक ट्रक में जा टकरा गई। इससे कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।’

दुर्घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस माध्यम से सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार भगत के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

घंटे भर हादसाग्रस्त परिवार के परेशान रहने पर लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया। इसके बाद रांची रिम्स की ओर रवाना हो गए।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...

महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश करीब 2 लाख की...

कटिहार : कटिहार जिले में चेन स्नेचिंग की एक और घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा मोड़ के पास बाइक सवार...

निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 3 माह की गर्भवती...

मोतिहारी : मोतिहारी के बिजधरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान तीन माह की गर्भवती महिला की मौत हो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img