रांची: हटिया ग्रिड में उपकरणों की मरम्मत और बदलाव का कार्य तीन अप्रैल (गुरुवार) से शुरू होगा, जो 12 अप्रैल (शनिवार) तक जारी रहेगा। इस दौरान ग्रिड से होने वाली बिजली आपूर्ति में कमी रहेगी, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली प्रभावित हो सकती है।
मेंटेनेंस कार्य का शेड्यूल और प्रभाव
शटडाउन अवधि: 3 अप्रैल, सुबह 10:00 बजे से 12 अप्रैल, शाम 5:00 बजे तक
मुख्य कार्य: 50 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर-01 की मरम्मत
बिजली आपूर्ति पर असर:
राजभवन: 5 मेगावाट
विधानसभा: 3 मेगावाट
हरमू: 10 मेगावाट
रातू: 2 मेगावाट
ब्रांबे: 4 मेगावाट
बेड़ो: 12 मेगावाट
25 से 30 मेगावाट बिजली की होगी कमी
झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) के अनुसार, मेंटेनेंस के कारण राजधानी को मिलने वाली बिजली में 25-30 मेगावाट तक की कमी हो सकती है। हटिया ग्रिड आमतौर पर पीक आवर में 120-150 मेगावाट बिजली ट्रांसमिट करता है, लेकिन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी।
शहर में आज पावर कट का शेड्यूल
11 केवीए आरके मिशन फीडर
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र: बरियातू, रानी बागान, बैंक कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आसपास के इलाके
कारण: लाइन मरम्मत, एरियल बंच केबल लगाने और पेड़ों की छंटाई का कार्य
बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए कॉल सेंटर नंबर 18003456570 पर संपर्क किया जा सकता है।
Highlights







