3 से 12 अप्रैल तक हटिया ग्रिड में मरम्मत कार्य, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

रांची: झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) ने हटिया ग्रिड-1 ग्रिड सब स्टेशन में स्थित 50 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत का निर्णय लिया है। मरम्मत कार्य के लिए 3 से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान राजभवन, हरमू, रातू, ब्रांबे, विधानसभा और बेड़ो फीडर से विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

जेयूएसएनएल ने उपभोक्ताओं को दी सूचना

जेयूएसएनएल ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन हटिया में पावर ट्रांसफॉर्मर में ऑयल फिल्टरेशन और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे प्रभावित इलाकों में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए अपने बिजली से जुड़े कार्य पहले निपटाने की सलाह दी गई है।

बिजली चोरी के खिलाफ सख्ती, 1307 मामलों में केस दर्ज

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने 25 और 26 मार्च को राज्यव्यापी बिजली चोरी विरोधी अभियान चलाया, जिसमें 1307 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन पर 2.07 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

रांची में 117 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई और 13.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक मामले रांची, चास, डालटनगंज, देवघर और जमशेदपुर में दर्ज हुए।

बिजली चोरी की सूचना देने पर नाम रहेगा गुप्त

जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिजली चोरी की सूचना जीएम (एटीपी) के नंबर 94311-35515 पर व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।


JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...

Ranchi Airport Winter Schedule: 25 अक्टूबर से बदलेगा विमानों का समय,...

 रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। नवी मुंबई, भुवनेश्वर के लिए उड़ानें और हैदराबाद के लिए अतिरिक्त...