हटिया ग्रिड में 10 दिनों तक मेंटेनेंस, बिजली आपूर्ति पर असर

रांची: हटिया ग्रिड में उपकरणों की मरम्मत और बदलाव का कार्य तीन अप्रैल (गुरुवार) से शुरू होगा, जो 12 अप्रैल (शनिवार) तक जारी रहेगा। इस दौरान ग्रिड से होने वाली बिजली आपूर्ति में कमी रहेगी, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली प्रभावित हो सकती है।

मेंटेनेंस कार्य का शेड्यूल और प्रभाव

25 से 30 मेगावाट बिजली की होगी कमी

झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) के अनुसार, मेंटेनेंस के कारण राजधानी को मिलने वाली बिजली में 25-30 मेगावाट तक की कमी हो सकती है। हटिया ग्रिड आमतौर पर पीक आवर में 120-150 मेगावाट बिजली ट्रांसमिट करता है, लेकिन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी।

शहर में आज पावर कट का शेड्यूल

  • 11 केवीए आरके मिशन फीडर

    • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

    • प्रभावित क्षेत्र: बरियातू, रानी बागान, बैंक कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आसपास के इलाके

    • कारण: लाइन मरम्मत, एरियल बंच केबल लगाने और पेड़ों की छंटाई का कार्य

बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए कॉल सेंटर नंबर 18003456570 पर संपर्क किया जा सकता है।

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...