Sunday, September 7, 2025

Related Posts

दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासक 1 लाख करोड़ का बजट पेश , मैथिली-भोजपुरी का हुआ जिक्र

डिजिटल डेस्क : दिल्ली विधानसभा में ऐतिहासक 1 लाख करोड़ का बजट पेश , मैथिली-भोजपुरी का हुआ जिक्र। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता ने ऐतिहासिक बजट पेश किया।

बजट पेश करते हुए विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…पहली बार दिल्ली के इतिहास में ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। दिल्ली का बजट 1लाख करोड़ का है। यह पिछले बार के मुकाबले कई अधिक है।

…पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए। …आज के पेश बजट में मैथिली और भोजपुरी अकादमी के लिए बजट 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ 30 लाख किया गया है।

…आज का दिन एतिहासिक है। यह कोई साधारण बजट नहीं है। ऐतिहासिक जनादेश लेकर ये सरकार बनी है। इस सरकार का बजट कैसा होगा ये सब देखना चाहते हैं। ये केवल सरकार का लेखा जोखा नहीं है बल्कि पिछले 10 सालों की बदहाली का भी है।

…मां यमुना को नमन करते हैं, इसे निभाने का संकल्प करती हूं। ये मोदी जी के सबका साथ, सबका विश्वास और सबका साथ के सिद्धांतों पर आधारित है। पिछली सरकार ने दीमक की तरह खोखला किया।’

दिल्लीवासियों को 10 लाख का आयुष्मान बीमा

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कई जनकल्याणकारी मसलों पर अहम घोषणाएं कहीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…पिछली सरकार में 2023-24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024-25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया। इस बार 1 लाख करोड़ का बजट है। …हमारे ऐतिहासिक बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर को डबल कर दिया गया है। इसको 15 हजार से बढ़ाकर 28 हजार करोड़ किया गया। 

…पहले के तत्कालीन मुख्यमंत्री चाहते थे कि योजनाओं में उनका नाम जोड़ा जाए इसलिए आयुष्मान योजना को लागू नहीं होने दिया। पहली कैबिनेट में फैसला लिया गया और इसे जल्द लागू किया जाएगा।

…योजना में केंद्र के 5 लाख और 5 लाख दिल्ली सरकार टोप अप करेगी। दिल्ली की जनता को 10 लाख का लाभ मिलेगा।  इसलिए 2144 करोड़ का आवंटन किया।

…पहले दिल्ली के मालिक जो लंदन बनाने के सपने दिखाते थे। उन्होंने (अरविंद केजरीवाल ने) टूटी सड़कें, अधूरी परियोजना और अराजक राजधानी बना दिया। अब दिल्ली ट्रैफिक जाम से चर्चा में नहीं रहेगी।

…बजट में 10 बिंदुओं पर फोकस किया है। पहले जितना योजनाओं में खर्चा नहीं होता था, उतना विज्ञापनों और होर्डिंग में खर्चा होता था। दिल्ली में महिलाओं के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे। फ्लाईओवर के लिए 3843 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

…राजधानी होने के बावजूद आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। बजट तो रखा गया, लेकिन खर्च नहीं किया गया। झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं। …ये लोग सिर्फ वोट लेने के लिए झुग्गियों में जाते हैं और उन्हें बीजेपी से डराते हैं। हमने 700 करोड़ का प्रावधान किया।’

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे 2500 रुपये, खुलेंगे मॉडल गौशाला

सीएम रेखा गुप्ता के बजट भाषण के दौरान सदन में  2500 रुपये कब आएंगे के नारे लगने लगे। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने तुरंत कहा कि – ‘…ये पूछ रहे हैं कि 2500 कब आएंगे? …जबकि इनको पता है कि खजाना खाली कर दिया। …भोली-भाली दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया।

…मेट्रो की 6000 करोड़ की देनदारी है। …DTC में 14000 करोड़ का नुकसान है। …शराब घोटाले से 2000 करोड़ का राजस्व को नुकसान हुआ। …आज के पेश हो रहे बजट में  9780 करोड़ रुपये समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास और SC-ST, OBC विभाग के लिए दिए गए हैं।

…इससे 9 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा। …वरिष्ठ नागरिकों को 2500 करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। …70 साल से अधिक उम्र के लोगो को 3000, एएसी-एसटी को अतिरिक्त 500 रुपये दिए जाएंगे।

…विकलांगों को 2500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपए दिए जाएंगे, जिसके लिए कुल 3227 करोड़ का प्रावधान है।

MCD चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा कि ये करेंगे वो करेंगे कुछ नहीं किया। जनता ने इनको ही हटा दिया।

…दिल्ली में 4 गौशाला हैं। पिछली सरकार ने अनुदान नहीं दिया। हम उसे देंगे। मॉडल गौशाला बनाई जाएंगी। इसके लिए 40 करोड़ का प्रावधान किया गया है।’

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करतीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में बजट प्रस्तुती के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारे

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को जैसे ही बजट पेश करने के लिए सीएम रेखा ने अपने भाषण की शुरुआत की, तुरंत सदन में मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। इसकी वजह से सीएम रेखा को कुछ सेकंड के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा।

हालांकि बाद में उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत की। दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के लिए सीएम रेखा ने जैसे ही पहला शब्द आदरणीय कहा तुरंत सदन में मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे। इसकी वजह से सीएम रेखा ने मुस्कुराते हुए अपने भाषण को कुछ देर के लिए रोक दिया।

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसे दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है।

बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने मां यमुना को नमन करते हुए बी.आर. अंबेडकर, महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन का उल्लेख किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में बीते 10 सालों में दिल्ली में बढ़े प्रदूषण, यमुना में गंदगी और खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि – ‘…दिल्ली में गंदा पानी और बहते सीवर अब शहर की पहचान बन चुके हैं। …यह राजधानी के विकास में बड़ी बाधा है। …हमारी सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी।

…दिल्ली में ₹28,000 करोड़ खर्च होंगे। इससे सड़कें, पुल और पानी की व्यवस्था सुधरेगी। ट्रांसपोर्ट और दूसरी सरकारी सेवाएं भी बेहतर होंगी। …यह बजट दिल्ली को स्मार्ट शहर बनाने में मदद करेगा। …इस बार का बजट मजबूत बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देगा।’

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe