बिल्डिंग की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग दबे

बिल्डिंग की छत गिरने से

Desk. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है। राज्य के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है। बिल्डिंग की छत गिरने से कई लोग दब गये हैं। मलबे में दबे लोगों का बचाव कार्य जारी है। अभी तक एक की मौत हो गयी, जबकि छह गंभीर रूप से घायल है। घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है। वहीं बचाव कार्य अभी जारी है।

बिल्डिंग की छत गिरने से हुआ हादसा

वहीं घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गयी। घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्दश दिया है। वहीं मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गयी है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई, जब दो मंजिला बारह दुकानों को जैक लगाकर ऊपर उठाया जा रहा था। इसी दौरान लिंटर गिर गया। इसमें मलबे में कई लोग दब गये। बताया जा रहा है कि अभी तक सात लोगों को निकाला गया है, जिसमें एक की मौत हो गयी है, जबकि छह गंभीर रूप से घायल है। बचाव कार्य अभी जारी है।

Share with family and friends: