केन्दुआ पुल पर मिली युवती की लाश, नकली डॉ के इलाज में बच्चे की मौत

Gaya– बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ बुमेर पुल के पास एक युवती की लाश मिली है. युवकी की उम्र करीबन 21 वर्ष बताई जा रही है. युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह ग्रामीणों ने पुल के पास एक युवती की लाश देखी. तत्काल इसकी सूचना बाराचट्टी थाने को दी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नकली डॉ से इलाज के दौरान बच्चे की मौत 

इधर बोधगया में एक निजी क्लीनिक में नवजात शिशु का इलाज के दौरान मौत  हो गई. बताया जा रहा है कि वर्मीज विहार मोनास्ट्री के समीप एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर बन कर इलाज कर रहे कम्पाउंडर ने नवजात बच्चे की जान ले ली. इलाज करने वाला कम्पाउंडर पहले खुद को डॉक्टर बता रहा था. लेकिन जब बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी तो कम्पाउंडर ने नवजात को गया रेफर कर दिया. रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक में पहुंचकर हंगामा शुरु कर दिया. मोहनपुर निवासी बच्चे का पिता भोला कुमार सिंह का कहना है कि क्लीनिक के अंदर जब हमलोग घुसे तो इलाज करने वाला कथित डॉक्टर नशे में धुत था. मामले की सूचना बोधगया थाना की पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कथित चिकित्सक को गिरफ्तार  कर लिया है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img