Advertisment

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी मोहन सहयोगी संग गिरफ्तार, DSP ने किया खुलासा

गयाजी : गयाजी जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी मोहन मांझी को उसके सहयोगी सोनु मांझी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों लंबे समय से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे थे।

पूछताछ में दोनों ने 3 अगस्त 2025 को हुए एक हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है – पुलिस

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और सरबहदा क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने बोधगया मुहान के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने तीन अगस्त 2025 को हुए एक हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Gaya Police 1 22Scope News

मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं – टाउन DSP-2 धर्मेंद्र भारती

गयाजी टाउन डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोहन मांझी पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

Gaya Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : फिरौती के लिए युवक का अपहरण, पुलिस ने 6 घंटे में कांड का किया उद्वेदन, अपहृत सकुशल बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...