Basukinath बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें राख, दो घंटे की देरी से…

पटना: भागलपुर के बासुकीनाथ मुख्य बाजार में बीती रात आग भीषण आग लग गई। अगलगी में दर्जनों दुकानें जल कर राख हो गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन आग लगने के करीब दो घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंचने से लोगों में नाराजगी जरूर देखी गई। बताया जा रहा है कि बासुकीनाथ मुख्य बाजार में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया जिसे देख कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। इस बीच चाय नाश्ते के दुकान में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग लगातार भयावह रूप लेते ही जा रही थी। इस दौरान आग बढ़ते हुए चूड़ी गली पहुंच गई और वहां करीब दर्जनों दुकानों को जला कर राख कर दिया। अगलगी की घटना के करीब दो घंटे बाद झारखंड के दुमका से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल होने के बावजूद यहां दमकल की गाड़ियां उपलब्ध नहीं होती है। यह बहुत ही चिंता का विषय है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पहले मुहावरों का Meaning पढ़ाया ‘शराब न मिलना और एक पैग अंदर जाना’, अब स्पष्टीकरण में लिखा…

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

Basukinath Basukinath Basukinath

Basukinath

Gandhi Jayanti 2026: पटना में राज्यपाल और CM सम्राट चौधरी ने...

Gandhi Jayanti 2026, पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना के गांधी मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...

Ankita Bhakat Asian Games Gold: जमशेदपुर की अंकिता भकत ने बढ़ाया...

Ankita Bhakat Asian Games Gold, जमशेदपुर: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 5-3 से...

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...