Advertisment

संदेशखाली मामले में ममता सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Desk. बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है। संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी की सरकार ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट रुख किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में ममता सरकार ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष कोर्ट में चुनौती दी है।

संदेशखाली मामले में ममता सरकार को झटका

इससे पहले आज ही कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को झटका देते हुए इस केस को आज ही CBI को सौंपने का आदेश दिया था। साथ ही कोर्ट ने सरकार को मामले में आरोपी शाहजहां शेख को आज शाम तक सीबीआई की हिरासत में सौंपने का आदेश दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी के अधिकारियों पर हमले मामले में हाईकोर्ट के एकल पीठ ने हमले की जांच को लेकर सीबीआई और राज्य पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम के गठन का आदेश दिया था। इस आदेश को ईडी और पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से चुनौती दी गयी थी।

संदेशखाली मामले

चुनौती देते हुए ईडी ने मांग थी कि जांच केवल सीबीआई को ही सौंपी जाए, जबकि राज्य सरकार ने जांच केवल राज्य पुलिस को देने की मांग रखी थी। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। इस दौरान ईडी, राज्य सरकार और सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद मनीष...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में धार्मिक और भक्तिमय माहौल...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: मांडर में कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय...

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...