संदेशखाली मामले में ममता सरकार को हाईकोर्ट से झटका, दिये ये आदेश

Desk. खबर पश्चिम बंगाल से है। संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी की सरकार को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने केस को आज ही CBI को सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने सरकार को मामले में आरोपी शाहजहां शेख को आज शाम तक सीबीआई की हिरासत में सौंपने का आदेश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी के अधिकारियों पर हमले मामले में हाईकोर्ट की एकल पीठ ने हमले की जांच को लेकर सीबीआई और राज्य पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम के गठन का आदेश दिया था। इस आदेश को ईडी और पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से चुनौती दी गयी थी।

संदेशखाली मामले में ममता सरकार को हाईकोर्ट से झटका

चुनौती देते हुए ईडी ने मांग थी कि मामले की जांच केवल सीबीआई को ही सौंपी जाए, जबकि राज्य सरकार ने जांच केवल राज्य पुलिस को देने की मांग रखी थी। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। इस दौरान ईडी, राज्य सरकार और सीबीआई की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...