सूद ब्याज के चक्कर में व्यक्ति को जिंदा जलाया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

कटिहार : सूद ब्याज के चक्कर में व्यक्ति को जिंदा जलाया –  सूद ब्याज के चक्कर में न जाने कितने गरीब मासूम रोज पड़ताड़ना के शिकार होते हैं। अगर सूद देने में देरी हो जाय तो ब्याज पर रुपए लगाने वाले की तरफ से तरह तरह की धमकी दी जाती हैं और कई तरह के हथकंडे भी अपनाये जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कटिहार के बलिया बेलोन से सामने आई है। बलिया बिलोन थाना क्षेत्र के बघवा गांव के समीप एक व्यक्ति को सूद ब्याज के रुपए के चक्कर में जिंदा जलाकर मार डाला।

इस घटना के बारे में मृतक हाफिज मोहम्मद गालीब की पत्नी पाकीजा खातून ने बताया कि रविवार की शाम वह गंगापुर स्थित ससुराल से घर निकले थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने बाद में उन्हें पता चला कि किन्ही के द्वारा मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया है। जब वह सदर अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी पति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके पति दूसरे के पैसे को लेकर सुद ब्याज पर चलाने का काम करते थे। इसी दौरान सिंगया गांव निवासी मोहम्मद नावेद से पैसे लिए थे कुल 80 लाख का मामला था।

सूद ब्याज के चक्कर में व्यक्ति को जिंदा जलाया

इधर, उनके पति के द्वारा किसी को वह पैसे सूद ब्याज पर दिए थे लेकिन वह सारे पैसे लेकर भाग गया था। इधर मोहम्मद नावेद के द्वारा बार बार पैसे वापस लौटाने को लेकर धमकी दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि महज एक किलोमीटर की दूरी पर उसे छह लोगों ने मिलकर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसे परिजनों के द्वारा कटिहार सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हैं और जिला प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

सूदखोरों से लिया कर्जा बना देता है कंगाल

महिला के शवयात्रा में कानफाड़ू डीजे के अश्लील गाने पर जमकर हुई लौंडा नाच

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img