आज एचईसी (HEC) कामगारों के साथ प्रबंधन की बैठक, हो सकता है अहम निर्णय

रांची: एचईसी (HEC) में मजदूर-कर्मियों की 21 दिनों से जारी हड़ताल को देखते हुए एचईसी प्रबंधन ने वार्ता के लिए समिति के नेताओं को 8 फरवरी को दिन के 11 बजे बुलाया गया है।

यह जानकारी समिति के हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने हर यूनियन से दो-दो प्रतिनिधि सदस्यों को बुलाया है, जो एचईसी मुख्यालय में प्रबंधन के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

मजदूरों-कर्मियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा होगी। इधर एचईसी कामगारों का आंदोलन बुधवार को 22वें दिन भी मुख्यालय के समक्ष जारी रहा। एचईसी बचाओ मजदूर जनसंघर्ष समिति द्वारा बुधव बुधवार को धुर्वा स्थित हटिया कामगार यूनियन कार्यालय में बैठक की गई। अध्यक्षता लालदेव सिंह ने की।

एचईसी (HEC) कामगारों के साथ प्रबंधन की बैठक

मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। लंबित 22 माह के वेतन, बोनस, ईएसआई आदि का भुगतान होना चाहिए।

वे काम पर आना चाहते हैं, बशर्ते मजदूरों-कर्मियों को उनका मेहनताना मिले। बैठक में मुख्य रूप से लीलाधर सिंह, दिलीप सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, मनोज पाठक, प्रकाश कुमार, बिमल महली, रामकुमार नायक, सन्नी सिंह, एसजे. मुखर्जी, मनीष कुमार, एमपी. रामचंद्रन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...

अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का...

शेखपुरा : बिहार में बाल मजदूरी से मुक्त का दावा करने वाले सरकार और अधिकारियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सरकार जागरूकता...

महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों...

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं...

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img