चैनपुर में विजय दिवस समारोह का आयोजन, शौर्य और पराक्रम की गाथा सुनाई

चैनपुर. परमवीर लांस नायक अल्बर्ट एक्का कॉलेज में विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के योद्धा, ऑनरेरी कैप्टन वी नायर, उपस्थित रहे। वे वर्तमान में केरल से वानप्रस्त आश्रम मंझाटोली में रह रहे हैं।

चैनपुर में विजय दिवस समारोह का आयोजन

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के वेटरन सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, नौसेना के वेटरन ऑनरेरी लेफ्टिनेंट हरिनारायण साहू और जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी गुमला, कमांडर रामाराव साहब भी शामिल हुए। कॉलेज के प्राचार्य ने मेहमानों का स्वागत किया और सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने लांस नायक अल्बर्ट एक्का की रणभूमि, गंगासागर युद्ध, का प्रोजेक्टर द्वारा चित्रण किया।

मंच पर उपस्थित थल, जल और नभ सेना के योद्धाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए आर्मी, नेवी और वायु सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथा सुनाई। मुख्य अतिथि कैप्टन नायर ने मुक्तिवाहिनी बल को प्रशिक्षण देने के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। सभा में सार्जेंट अभिजीत दास, वारंट ऑफिसर एस सेन, बी एस एफ के सुनील कुजूर, सेना के के के तिवारी सहित कई अन्य अतिथि उपस्थित थे।

चैनपुर से संदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...