प्रबंधन ने एचईसी कमिर्यों को नो वर्क-नो पे का नोटिस थमाया

रांची: एचईसी प्रबंधन ने कर्मचारियों के आंदोलन पर कड़ा रूख अपना लिया। प्रबंधन ने एचईसी  कमिर्यों को नो वर्क-नो पे का नोटिस थमा दिया है।

इसके बाद हटिया कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह की अध्यक्षता में धुर्वा स्थित कार्यालय में हुई बैठक में आंदोलन में शामिल 7 में से 5 यूनियनों ने खुद को आंदोलन से अलग कर लिया।

इनमें हटिया मजदूर लोक मंच, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन, हटिया कामगार यूनियन एटक, एचईसी श्रमिक संघ व जनता मजदूर यूनियन शामिल हैं।

मंगलवार से ये लोग प्लांट के अंदर काम पर जाकर आंदोलन करेंगे। अब सिर्फ दो यूनियनें हटिया मजदूर यूनियन सिटू और एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति ही आंदोलन में डटी हैं।

बिमल महली ने बताया कि वर्ष 1987 में प्रबंधन ने नो वर्क-नो पे का नोटिस दिया था, तब एचईसी में ताले लटक गए थे, इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब मजदूरों-कर्मियों के 18-20 माह के बकाए वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्लांट में काम करते हुए आवाज उठाई जाएगी, ताकि आंदोलन भी चले और काम भी प्रभावित न हो।

अब जो आंदोलनमुख्यालय के बाहर होता था, वह अब तीनों प्लांट के अंदर होगा। गौरतलब है कि मजदूरों का आंदोलन बीते 17 जनवरी को शुरू हुआ थी।

Saffrn

Trending News

गन्ना यंत्रीकरण और कस्टम हायरिंग सेंटर के क्रियान्वयन को बैठक

पटना : बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के...

विश्वास मत हासिल करने के बाद CM सम्राट से मिले नीतीश...

पटना : जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने चोरी या गुम हुए 107 मोबाइल...

गयाजी : गयाजी पुलिस ने जिले भर से गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील...

Jharkhand High Court Update: झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC पर जताई नाराजगी,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा की पुनर्परीक्षा मामले में JSSC पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने हैकिंग और जांच को लेकर कड़े सवाल...

Ranchi University PhD Admission Crisis: 2374 छात्रों की फीस अटकी, दो...

रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन को लेकर 2374 अभ्यर्थी दो साल से परेशान हैं। 47.48 लाख रुपये फीस लेने के बाद भी न परीक्षा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img