ज्ञान भवन में आज से शुरू होगा 2 दिवसीय स्वास्थ्य मेला, मंगल पांडे करेंगे शुरुआत

पटना : राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज यानी 11 जुलाई से दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य मेला शुरु होने जा रहा है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इसकी शुरुआत करेंगे। साथ ही इस स्वास्थ्य मेला में आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा। मंगल पांडे ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और जन-जागरूकता को बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मेले में बिहार में उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की झलक मिलेगी और विभागीय योजनाओं के साथ नई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Goal 4 22Scope News

सभी प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों की भागीदारी

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और योग जैसी चिकित्सा पद्धतियों के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में लगभग 50 ओपीडी काउंटर उपलब्ध रहेंगे, जहां स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, परामर्श और दवा वितरण की सुविधा दी जाएगी।

आधुनिक सेवाओं की होगी प्रदर्शनी

मेले में टेली मेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण, एबीडीएम प्लेटफॉर्म, वेलनेस रूम, एचपीवी टीकाकरण, फिजियोथेरेपी, लाइव पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, नेत्र जांच, कार्डियोलॉजी, ईसीजी, त्वचा व स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी अत्याधुनिक सेवाओं की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, किशोर स्वास्थ्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, ममता किट वितरण, डीबीटी पोर्टल की जानकारी और फीडिंग कॉर्नर जैसी सुविधाएं भी होंगी।

यह भी देखें :

विशेषज्ञों की परिचर्चा और सांस्कृतिक संध्या

स्वास्थ्य मेला में प्रत्येक दिन दो पालियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परिचर्चा आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे और दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त दोनों दिनों की शाम सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 जुलाई को मशहूर सूफी एवं गजल गायिका कविता सेठ अपनी प्रस्तुति देंगी। 12 जुलाई को विश्वविख्यात सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा ‘सितार फॉर मेंटल हेल्थ’ पहल के अंतर्गत सितार की मधुर धुनों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह मेला बिहार में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह न केवल इलाज और सेवाओं की जानकारी देगा, बल्कि लोगों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।

यह भी पढ़े : नीतीश सरकार आज देगी बड़ा तोहफा, करीब 1.11 करोड़ लोगों के खातों में खटाखट ट्रांसफर होंगे पैसे

Saffrn

Trending News

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img