मनोलो मार्केज बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड कोच, जानिए कौन हैं

Desk. एआईएफएफ ने मनोलो मार्केज को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। मनोलो मार्केज वर्तमान में एफसी गोवा के कोच हैं। वे इगोर स्टिमैक की जगह लेंगे, जिन्हें भारत के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। मनोलो मार्केज एफसी गोवा और भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के रूप में 2024-25 सीजन तक अपनी सेवा जारी रखेंगे, जब तक कि आईएसएल टीम के साथ उनका अनुबंध समाप्त नहीं हो जाता।

मनोलो मार्केज बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड कोच

वहीं भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को नया हेड कोच मिलने पर एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त की चौबे ने कहा, “हमें मार्केज का इस महत्वपूर्ण पद पर स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है और हम एफसी गोवा के भी आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने की अनुमति दी। हम आने वाले वर्षों में मार्केज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’

वहीं एफसी गोवा ने एक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की और कहा कि एआईएफएफ ने उनसे मार्केज को भारतीय फुटबॉल टीम का हेड कोच बनाने के लिए अनुरोध किया था। मनोलो मार्केज मुख्य कोच के रूप में बने रहेंगे, वे ब्लू टाइगर्स की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। मार्केज 2020 से भारत में कोचिंग कर रहे हैं, अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने दो इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लबों का नेतृत्व किया।

उन्होंने हैदराबाद FC से शुरुआत की, जहां वे 2020 से 2023 तक कार्यरत रहे और 2021-22 सीजन में ISL कप जीता। हैदराबाद के साथ अपनी सफलता के बाद वे 2023 में FC गोवा चले गए, जहां वे वर्तमान में मुख्य कोच हैं। भारत आने से पहले मार्केज का स्पेन में एक अच्छा कोचिंग करियर था।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...