सरदार पटेल की जयंती पर डॉ. मनीष पंकज सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल

सरदार पटेल की जयंती पर डॉ. मनीष पंकज सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल

गयाजी : महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी जा रही है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गया कॉलेज के गेट नंबर एक के समीप स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

DIARCH Group 22Scope News

सरदार पटेल से हमारी पीढियों को मिलेगी प्रेरणा

उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अगर सरदार पटेल जैसे दूरदर्शी नेता न होते तो आज भारत अनेक रियासतों में बंटा हुआ होता। उन्होंने दृढ़ता और अटूट राष्ट्रभक्ति के बल पर देश के 562 रियासतों का विलय कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया। पटेल ने राष्ट्र के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जीवनभर जनसेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य किया।

सरदार पटेल के आदर्श से राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता को मिलेगी मजबूती

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता को मजबूत करेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज के युवा वर्ग को चाहिए कि वे सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। अंत में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है और सच्चा राष्ट्रभक्त वहीं है जो देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करे।

यह भी पढ़े : एकता दिवस : लौह पुरूष की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, जानिये सरदार पटेल का जीवन परिचय…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img