सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में नहीं, भारतीयों के मन में बसते हैं : पीएम

दिल्ली : देशभर में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, वल्लभभाई पटेल को देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है.

सरदार पटेल सिर्फ इतिहास में नहीं रहते, बल्कि वे सभी भारतीयों के दिल में रहते हैं. पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजली दे रहा है.

केवड़िया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी के निर्माण के बाद मोदी सरकार ने सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. गृह मंत्री अमित शाह इस एकता परेड में शामिल हुए.

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में शामिल होकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी. एकता दिवस समारोह में एकता परेड भी निकाली गई. इस परेड में सभी राज्यों के पुलिसकर्मी शामिल हुए. साथ ही CISF और BSF के जवानों ने भी परेड में हिस्सा लिया.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...