WHO से भी Donald Trump की अगुवाई में बाहर हुआ अमेरिका, लिए कई अहम फैसले

डिजिटल डेस्क :  WHO से भी Donald Trump की अगुवाई में बाहर हुआ अमेरिका, लिए कई अहम फैसले। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही चंद घंटों के भीतर Donald Trump ने कई अहम फैसले लेते हुए उनपर तत्काल प्रभाव से अमल भी शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में अपने शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति Donald Trump ने WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) से अमेरिका के बाहर निकलने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। कोरोना महामारी के वक्त Donald Trump  इस संगठन WHO पर काफी हमलावर थे।

Donald Trump बोले – WHO ने हमें ठगा …

शपथ लेने के लगभग 8 घंटे बाद जारी किए गए एक कार्यकारी आदेश में राष्ट्रपति Donald Trump ने कई कारणों का हवाला दिया, जिसमें WHO का कोविड-19 महामारी से गलत तरीके से निपटना और तत्काल आवश्यक सुधारों को अपनाने में विफलता शामिल है। राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि एजेंसी अमेरिका से अनुचित रूप से भारी भुगतान की मांग करती है।

राष्ट्रपति Donald Trump ने आरोप लगाया कि एजेंसी के लिए चीन कम भुगतान करता है। व्हाइट हाउस में आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि  – ‘संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ WHO पक्षपात कर रहा है। यहां चीन को तवज्जो दी जा रही है।  WHO ने हमें ठगा है …’।

पेरिस जलवायु समझौते से भी बाहर हुआ अमेरिका…

इससे पहले राष्ट्रपति Donald Trump ने शपथ लेने के तत्काल बाद अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने की घोषणा की थी। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति Donald Trump एक बार फिर अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से बाहर करने जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज।
डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज।

राष्ट्रपति Donald Trump ने शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही कैपिटल वन एरिना में कार्यकारी आदेशों के अपने पहले सेट पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पेरिस जलवायु संधि से हटने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए गए।

शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप
शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर  राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में Donald Trump ने शपथ लेने के बाद अपने अहम फैसलों एवं कदम के तहत अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध आव्रजन को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। उन्होंने अमेरिका में विदेशी गिरोह के सदस्यों को लक्षित करने के लिए 1798 के विदेशी शत्रु अधिनियम को लागू करने की योजना का भी एलान किया।

इस कानूनी अधिकार का इस्तेमाल आखिरी बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी, जर्मन और इतालवी मूल के गैर-नागरिकों को नजरबंदी शिविरों में बंद करने के लिए किया गया था। राष्ट्रपति बनते ही Donald Trump ने 6 जनवरी की हिंसा में दोषी ठहराए गए अपने समर्थकों को माफी दे दी है। Donald Trump ने वादा किया था कि 6 जनवरी 2021 की हिंसा के दोषियों को माफ कर दिया जाएगा।

इससे पहलेअमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ओवल ऑफिस में कई कार्यकारी कार्रवाइयों पर हस्ताक्षर किए व प्रेस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विदेश नीति पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि विदेश नीति पर मेरी प्राथमिकता अमेरिका को सुरक्षित रखना होगी।

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img