MUZAFFARPUR में पुलिस जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई जख्मी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पुलिस जवानों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें करीब दर्जन भर जवान जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच पहुंचाया गया। घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौके के समीप बुधवार को एक पुलिस बस से ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाई।

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से चुनाव करवा कर सारण वापस लौट रहे पुलिस जवानों की बस में एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें करीब दर्जन भर पुलिस जवान घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चुनाव कार्य संपन्न करवा कर वापस लौट रहे पुलिस जवानों के बस की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई है।

घटना में कई जवान घायल हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस ने एसकेमसीएच में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पक्षी से खेलते हुए ANANT SINGH का वीडियो आया सामने

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...