Advertisment

नवादा में पुलिस पर पथराव और फायरिंग, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

नवादा : जिले के वारिसलीगंज स्थित ग्राम बलवा पर में दो गुटों में मारपीट की घटना हुई. जिसकी सूचना पर बीच-बचाब करने पहुंची पुलिस टीम पर नाराज गांव वालों ने हमला कर दिया. वहीं इस हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए है. इतना हीं नहीं नाराज हमलावरों ने रेल थाना के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद अफरातफरी मच गया.

जख्मी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव तो किया, साथ ही कई चक्र गोलियां भी चलायी. गोली किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं लगी है. वारिसलीगंज थाना के एसआई समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी है. जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल नवादा में चल रहा है. बहरहाल घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है. हालांकि अभीतक मामले में संलिप्त किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है.

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

नवादा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छः लोग जख्मी

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...