Intermediate Exam की पहली पारी में कई छात्र पहुंचे देर से, परीक्षा केंद्र में…

पूर्वी चंपारण: आज से राज्य के 1677 परीक्षा केन्द्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड ने पहले ही कई गाइडलाइन जारी कर दी थी जिसमें बिहार बोर्ड की तरफ से साफ शब्दों में कहा गया था कि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा और उसके बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

परीक्षा के पहले ही दिन पहली ही पाली में कई परीक्षा केन्द्रों पर कई छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गये। परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मियों से प्रवेश के लिए गुहार लगाते हुए भी देखे गए। ऐसा ही मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में स्थित गौरीशंकर स्कूल परीक्षा केंद्र की है। परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा अपने आधार कार्ड का फोटो स्टेट करवाने गई थी और उसे लौट कर आने में देरी हो गई तब तक परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद हो गया था।

परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने छात्रा को केंद्र में प्रवेश देने से मना कर दिया जिसके बाद छात्रा जबरन प्रवेश करने लगी लेकिन कर्मियों ने उसे बाहर कर दिया। छात्रा ने बताया कि परीक्षा के गाइडलाइन में कहीं नहीं बताया गया था कि आधार कार्ड का फोटो स्टेट करवाना है लेकिन यहां मांग की गई और जब हम फोटोस्टेट करवाने गए तो अब प्रवेश नहीं दी जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    यहां Railway Station पर सिर्फ ट्रेन ही नहीं आती है होता है यह खेल भी….

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Intermediate Exam Intermediate Exam Intermediate Exam

Intermediate Exam</span

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...