Friday, June 27, 2025

Latest News

Related Posts

डुमरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डुमरी. थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत के तेलखारा गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दिन महिला अपनी भांजी के साथ अपने घर में थी। घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरिया गए थे। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सूबे के मंत्री बेबी देवी मुखिया नूरउद्दीन अंसारी झामुमो के सुभाष महतो आदि ने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

डुमरी में खुदकुशी

घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह तब हुई जब 4 वर्षिया महिला की भगिनी सोकर उठी तो देखा कि महिला फंदे से लटक रही है। इसके बाद बच्ची ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी पाकर क्षेत्र के मुखिया सहित आसपास के लोग मृतक के घर पहुंचे और पुलिस एवं परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतका के पति मुंबई में मजदूरी करता है और दो दिन पूर्व ही घर लौटा था। जानकारी के अनुसार, करीब 8 माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी।

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...